सासाराम में न्याय मार्च, हजारों लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की उठाई आवाज़
सासाराम (रोहतास) Etv News 24
विगत दिनों नालंदा के राजगीर में मंदिर में चोरी के आरोप में दो दलित युवकों पिंटू पासवान एवं श्रवण पासवान की कथित तौर पर पुजारियों द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर की गई हत्या तथा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी पप्पू कुशवाहा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज सासाराम में पूर्व प्रत्याशी, चेनारी विधानसभा एवं भीम आर्मी नेता अमित पासवान के नेतृत्व में हजारों लोगों ने न्याय मार्च निकाला।देर रात हुई भारी बारिश और तेज आंधी भी न्याय की इस आवाज़ को रोक नहीं सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मार्च में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।न्याय मार्च को संबोधित करते हुए अमित पासवान ने कहा, “न्याय की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता। कहने को तो देश में एक संविधान और एक कानून है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार में जाति देखकर न्याय दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”इस अवसर पर कृष्ण कुमार आनंद, शहजाद हुसैन,चंद्रशेखर पासवान, सोनू पासवान, शिवशंकर सिंह कुशवाहा, संजय पासवान, चंद्र भान प्रताप, डॉ रामाधार पासवान ,गोल्डन पासवान, कमलेश कुमार बादल, छोटू कुमार, माना पहलवान, आलोक कुमार, रविंद्र गुप्ता, अमित सम्राट, रोहित पासवान, फ़ुज़ैल खान, अशद खान, गुड्डू पासवान, मंटू पासवान, ज्ञानेंद्र ज्ञानू, लड्डू, नियाज अहमद, मुस्लिम अंसारी, दुर्गेश पासवान , काशीनाथ प्रेमी, रवींद्र गुप्ता , चुनमुन पासवान,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



