मेरठ की धरती से विरोधियों को साधा निशाना, कहा- क्लीन शेव और क्लीन हेड वालों को भी होगा नुकसान
गठबंधन की चर्चा के बीच ओवैसी के बयान से यूपी की सियासत में नई बहस छिड़ने के आसार
मेरठ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
मेरठ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है। विभिन्न दलों के बीच संभावित गठबंधन और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मेरठ की धरती से एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘मूंछ और दाढ़ी वालों का गठबंधन’ कहकर सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे ट्रेंड पर तीखा पलटवार किया है।
ओवैसी ने कहा कि जो लोग इस गठबंधन को केवल मूंछ और दाढ़ी वालों तक सीमित बताकर प्रचारित कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि इसका असर क्लीन शेव वालों के साथ-साथ क्लीन शेव और क्लीन हेड वालों पर भी पड़ेगा। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधियों को राजनीतिक जवाब देने और गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है।
ओवैसी के बयान से साफ है कि वह गठबंधन को लेकर बनाए जा रहे सीमित राजनीतिक और सोशल मीडिया नैरेटिव को चुनौती देना चाहते हैं। 2027 के चुनाव में जातीय, सामाजिक और राजनीतिक समीकरण किस करवट बैठेंगे, यह आने वाला समय बताएगा। हालांकि मेरठ से दिया गया उनका यह बयान प्रदेश की सियासत में नई बहस को हवा दे सकता है।




