सासाराम कार्यालय/ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
बिहार के रोहतास में श्रम विभाग की टीम के द्वारा बाल श्रम विमुक्ति हेतु डेहरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न होटलो मे छापेमारी की गयी।और नियोजकों को बाल श्रमिक से कार्य ना कराने की सलाह दी गयी। साथ ही होटलो मे कार्यरत सभी कर्मचारियों से न्यूनतम मजदूरी मिलने से संबंधित जानकारी ली गयी।धावा दल टीम मे रंजन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी Akorhigola, रोहित कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डेहरी, बबलू कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीनारा, रीतेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी bikramganj, देवाशीष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कराकाट, सर्वेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी nauhatta मौजूद थे।



