समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र बेलसंडी सरैया गोविंदपुर टोला सुनसान स्थान के बीच एक भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 16 सितंबर को दिन में अपराधियों ने अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 33 बी सी 5638 एक टैब बैग में रखें ₹60000 पिस्टल भय दिखाकर बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने लूट लिए थे। कर्मी समस्तीपुर हकीमाबाद के पप्पू मालाकार का पुत्र रोशन कुमार समूह का पैसा वसूल कर जा रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना के दिन से लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। उसी क्रम में रामसेवक प्रसाद सिंह का पुत्र प्राथमिकी अभियुक्त वार्ड 10 रंजन कुमार, सुरेश दास का पुत्र कमलेश दास, डढ़िया गांव के विनोद सदा का पुत्र अजीत सदा व लगूनिया रघुकंठ पछियारी टोला वार्ड 4 अनील दास के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने दी। वहीं पुलिस पदाधिकारी नीरज तिवारी पुलिस निरीक्षक सदर अंचल समस्तीपुर, थाना अध्यक्ष मनीष कुमार चकमेहसी, अपर थानाअध्यक्ष सब्बीर खान चकमेहसी, रामनाथ राय चकमेहसी, संजीव कुमार सिंह चकमेहसी, राजेंद्र यादव चकमेहसी, नागेंद्र कुमार सिपाही, मोहित कुमार भारती, चकमेहसी थाना चालक सिपाही शंकर यादव सभी शस्त्र बल मौजूद थे।



