अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
पुलिस ने घायल कांस्टेबल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है। हाईवे पर हुए इस हादसे से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




