मोदी को चुनौती देने से पहले राहुल गांधी बताएं कहां आना है : अमित शाह
युवा मोर्चा का अध्यक्ष ही राहुल गांधी के लिए काफी है, गृह मंत्री के बयान से सियासी हलचल
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लेते हुए हरियाणा के किसी चौराहे पर आमने-सामने आने की चुनौती दी।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल जी, मोदी जी को छोड़िए, पहले बताइए हरियाणा के किस चौराहे पर आना है।
आपके लिए तो मेरा युवा मोर्चा का अध्यक्ष ही काफी है।
गृह मंत्री के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। अमित शाह ने अपने जवाब के जरिए राहुल गांधी की चुनौती पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधे मुकाबले की बात कही। उनके इस बयान को भाजपा की ओर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर किए गए राजनीतिक पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।




