घर के अंदर फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय साहिन बानो का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता के मुताबिक, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी किशोरी, चल रहा था इलाज
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
चांदा थाना क्षेत्र के बैंती कलां गांव में गुरुवार शाम एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। 17 वर्षीय साहिन बानो का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। रोशनदान से बेटी का शव देखकर मां के होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम साहिन बानो घर के अंदर थी। इसी दौरान मां ने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर मां बदहवास हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता के मुताबिक, साहिन बानो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।




