पटना बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के नेता पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलियों का बौछार कर दिया है। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह मामला बेलागंज थाना क्षेत्र के चिराला पंचायत के चिड़िहारा बीघा गांव में अपराधियों ने बेलागंज जदयू महासचिव एवं उप मुखिया महेश मिश्रा की हत्या कर दी।बदमाशों ने बीती रात करीब 9:00 बजे गोली से छलनी कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बेलागंज पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा ।जहां रास्ते में उप मुखिया महेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक जगह से भोज खाकर लौटने के दौरान उनकी हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।



