सरकार से मुआवजा देने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कोचस रोहतास/ Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट/ रमेश पांडेय
गुजरात के सूरत में पिछले दिनों केमिकल फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत के घाट उतर गये मजदूर के परिजनों से गुरुवार को महागठबंधन के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे राजद के जिला महासचिव रामप्रवेश सिंह कुशवाहा,पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दूबे,डॉ मुन्ना पासवान,मुरारी ठाकुर,मनु पासवान,विनोद पासवान,मनोज पासवान आदि ने कपसियां गांव निवासी संदीप पासवान और मनेन्द्र पासवान के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से मृत मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.इसके साथ ही केमिकल फैक्ट्री के दोषियों को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिये।सदस्यों ने कहा कि सरकार इस मामला में असंवेदनशील दिखाई दे रही है।
इससे शिष्टमंडल के सदस्यों में भारी आक्रोश देखा गया।शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि गांव में शव पहुंचने के 96 घंटे बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि,जिला या स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा.इससे प्रतीत होता है कि सूबे का मुखिया भाजपा की गोद में बैठ कर राज्य के मजदूरों की मौत का गिनती कर रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार के अभाव में हर साल इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा हरियाणा,पंजाब,राजस्थान, गुजरात,महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों की ओर पलायन करते हैं.लेकिन,राज्य में डबल इंजन सरकार की लापरवाही के कारण हादसे के साथ उन्हें उनके हाल में छोड़ दिया जाता है।लेकिन, सूबे की जनता इस अपराध का दंड उन्हें अवश्य देगी।



