डेहरी/रोहतास/Etv News 24
पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार राय का डेहरी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शाहाबाद प्रक्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. निर्मल कुशवाहा ने उन्हें अंगवस्त्र, फूलों की माला एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुड्डू पटेल, मुन्ना कुशवाहा, अजय सिंह, सीताराम पटेल, हरिमोहन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।मोहन बीघा स्थित डॉ. निर्मल कुशवाहा के आवास पर बातचीत के दौरान दिनेश कुमार राय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपनी एवं अपनी टीम की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं और स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति के बाद समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि लंबे समय से शुभचिंतकों द्वारा जनसंपर्क स्थापित करने का आग्रह किया जा रहा था। चुनाव के बाद उनकी गतिविधियां भले ही कुछ कम हुई थीं, लेकिन वे कभी लोगों से दूर नहीं हुए। आज भी उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है।राय ने कहा कि उनका आचरण हमेशा जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर रहा है। उनके साथ सभी वर्गों के लोग जुड़े हुए हैं और वे भी सभी के साथ समान रूप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी वे समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगार युवाओं के मार्गदर्शन जैसे कार्यों में सक्रिय रहे हैं और आगे भी इन क्षेत्रों में काम करते रहेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह अभियान पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य केवल समाज सेवा है। शाहाबाद क्षेत्र में वे लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं—चाहे वह छात्रों की हो, मजदूरों की या आम जनता की—को समझकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।



