प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में शुक्रवार को राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन में जगह-जगह पहुंचकर उपस्थित कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए जिससे शिविर में आने वाले लोगों को कोई असुविधा नहीं हो। आगे सीओ ने बताया कि अंजना पंचायत भवन पर राजस्व कर्मचारी कंचन कुमार लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में शिविर में आने वाले लोगों का कार्यालय द्वारा निर्गत जमाबंदी फॉर्म ओटीपी के साथ लिया गया। फुलहारा गांव के जवाहर प्रसाद ठाकुर राम आधार ठाकुर बसंत कुमार सिंह धीरू सिंह आदि को राजस्व कर्मचारी ने मांग करने पर रिसीविंग दिया। वहीं दूसरी ओर खरसंड पश्चिमी रतवारा मघुरापर क्लोजर हजपुरवा मालीनगर जितवरिया चकमेहसी व सैदपुर पंचायत में शिवर का आयोजन किया गया। पोषक क्षेत्र के कर्मचारी सभी जगह दलबल के साथ लोगों द्वारा दिए जा रहे हैं जमाबंदी रजिस्ट्रेशन में लगे हुए थे।



