लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सभी जिले में आज 1 अक्टूबर 2026 – 2027 बदला स्कूलों का समय शारणीय* परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से बदल गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक विद्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे।नए समय में सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा/योगाभ्यास होगा। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। मध्यावकाश दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक शिक्षण अवधि शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय में उपस्थित होंगे और शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट विद्यालय में रहेंगे।वहीं, एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित था। इस दौरान प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह 8:00 से 8:15 बजे और मध्यावकाश 10:30 से 11 बजे तक था।बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




