सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने पर होगा मंथन, देशभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में साधना श्रृंखला-2026 कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला में सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने, प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार जैसे विषयों पर मंथन होगा। इसमें देशभर से प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
यूपी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों पर मतदान जारी
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सक्रियता, निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर
उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की एमएलसी सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।




