प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, 2 से 4 नवंबर तक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक
बिलासपुर/इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।
वहीं, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी। इसमें मोहन भागवत सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।




