प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा दीदी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख निर्देशों में इंडिकेटर पर चर्चा ए एन सी सी प्रथम निबंध अनिवार्य होना चाहिए चौथी ए एन सी होनी चाहिए परिवार नियोजन ऑपरेशन पर चर्चा, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, एम डी आर सीडी आर पर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगे स्वास्थ्य प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 16 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस में एक साल से 2 साल तक के बच्चों को आधा टैबलेट चमचे से चूर कर पिलाना है 2 से 3 साल के बच्चों को पूरी गोली चूर कर पिलाना है 4 साल से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली देनी है उसके बाद पानी पिलाना है। इसके बाद भी यदि कोई बच्चा बच जाता है तो मोप अप राउंड 19 सितंबर को 100% टारगेट पूरी करनी है। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद गौतम रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।



