श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी
मदनपुर के पास सड़क पर पड़ा भारी तना
चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित
मुख्य तना नहीं हटने से संकरा हुआ रास्ता
धाम जाने वाले श्रद्धालु परेशान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
विकास खंड लम्भुआ के अंतर्गत मरीमाई धाम जाने वाले मार्ग पर मदनपुर गांव के पास आम का पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर पेड़ का मुख्य तना पड़े होने से चार पहिया वाहनों के लिए रास्ता बेहद संकरा हो गया है। इससे मार्ग पर जाम लगने का खतरा बढ़ गया है और मरीमाई धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेड़ की कुछ टहनियां काटकर सड़क से अलग कर दी गई हैं, लेकिन मुख्य तना अब भी सड़क पर पड़ा हुआ है। दोपहिया वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, जबकि फोर व्हीलर वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं और राहगीरों की आवाजाही बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ का मुख्य तना हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।




