Breaking News
Breaking News
2027 चुनावी जंग शुरू, बयानबाजी का खुला युद्ध
नई पीढ़ी तक पहुंचाए जाएं मौलाना आजाद के विचार : सिराज मेहंदी
मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
गोरखपुर के 47 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
टिकट नहीं मिला तो भी चुनावी मैदान में उतरेंगे देवमणि द्विवेदी, लम्भुआ में भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें
Login
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
    NATIONAL & INTERNATIONALShow More
    2027 चुनावी जंग शुरू, बयानबाजी का खुला युद्ध
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL POLITICS Uttar Pradesh
    नई पीढ़ी तक पहुंचाए जाएं मौलाना आजाद के विचार : सिराज मेहंदी
    Lucknow Uttar Pradesh
    मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
    NATIONAL & INTERNATIONAL NEW DELHI POLITICS
    गोरखपुर के 47 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    Gorakhpur Lucknow Uttar Pradesh
    टिकट नहीं मिला तो भी चुनावी मैदान में उतरेंगे देवमणि द्विवेदी, लम्भुआ में भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
  • ENTERTAINMENT
    ENTERTAINMENTShow More
    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    ENTERTAINMENT Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL Uttar Pradesh
    अभिनेत्री सुविज्ञा बाजपेयी ने माता पिता का नाम किया रोशन
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS SASARAM
    बेटियाँ भी उठाएंगी अपने माथ पर छठ का दउरा – मनीषा श्रीवास्तव
    Bihar ENTERTAINMENT KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS
    डेहरी के गौरव रहे अमिर चन्द प्रसाद: मुन्ना कुशवाहा भोजपुरी जगत में अलग पहचान बनाई
    Bihar DEHARI ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS
    प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में “मिथिला विभूति स्नेहलता” पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण हेतु ग्रामीणों की बैठक
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL SAMASTIPUR
  • SPORTS
    SPORTSShow More
    खेल मैदान में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ और कबड्डी में मारी बाजी
    Lucknow SPORTS Uttar Pradesh
    बिहार सरकारखेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खेल परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश
    Bihar Patna POLITICS SPORTS
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा, तीन खिलाड़ियों की मौत
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SPORTS Uttar Pradesh
    57 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में अमन सहरावत का स्वर्णिम दांव
    NATIONAL & INTERNATIONAL NEW DELHI SPORTS
    जिला स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ 2026 का आगाज कल से, करीब 6500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SPORTS
  • TECHNOLOGY
    TECHNOLOGYShow More
    ब्रह्मोस खरीदकर गदगद फिलीपींस
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    बिदाई की ओर मानसून, फिर करवट लेगा मौसम
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL NEW DELHI TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवनेश मिश्र सम्मानित
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    धरती से अंतरिक्ष तक सपनों की उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने सुनाई अनसुनी कहानी
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SCIENCE TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही सरकार, जैविक मिशन की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : विजय कुमार सिन्हा
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
    SCIENCEShow More
    नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार पर लगेगी रोक, शिकायतों के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी
    Bihar Patna SCIENCE
    धरती से अंतरिक्ष तक सपनों की उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने सुनाई अनसुनी कहानी
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SCIENCE TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    प्रतिभा निखारने हेतु जी एन एस यू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों को किया गया प्रेरित
    Bihar ROHTAS SASARAM SCIENCE
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समस्तीपुरअभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
    विज्ञान मानव का निष्ठावान सेवक व छात्र हैं कुंजी – प्राचार्य डॉक्टर मनीष
    Bihar KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SCIENCE TECHNOLOGY
  • POLITICS
    POLITICSShow More

    घर में शिव और राम पहले से मौजूद, आशीर्वाद भी मिल रहा है: अखिलेश यादव
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
    राम मंदिर जाने से पुराने पाप नहीं धुलेंगे, रामभक्तों के बलिदान का जवाब दें अखिलेश: पंकज चौधरी
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
  • ePaper
  • CONTACT US

  • HOME
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • SCIENCE
  • SPORTS
  • PODCAST
  • CONTACT
Search
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
  • POLITICS
  • ePaper
  • CONTACT US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress

नई पीढ़ी तक पहुंचाए जाएं मौलाना आजाद के विचार : सिराज मेहंदी

Etv News 24
By Etv News 24
November 11, 2026
5 Min Read
Share

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर प्रेस क्लब में संगोष्ठी, शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द पर दिया जोर

चार विशिष्ट हस्तियों को मौलाना आजाद सम्मान से किया गया सम्मानित, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नेशनल इत्तेहाद-ए-मिल्लत कन्वेंशन की ओर से प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मौलाना आजाद के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजक सिराज मेहंदी ने कहा कि मौलाना आजाद के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आजाद का पूरा जीवन देश की आजादी, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चार विशिष्ट हस्तियों को मिला मौलाना आजाद सम्मान

कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार हस्तियों को मौलाना आजाद सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं सर्जन डॉ. केके सिंह, साइक्लिंग चैंपियन और एशिया रिकॉर्ड धारक डॉ. सैयद सरदार नवाब, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेविका वंदना मिश्रा तथा प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना शामिल रहे।

इस मौके पर रमेश दीक्षित ने कहा कि मौलाना आजाद भरोसे और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्हें लगातार छह वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का गौरव प्राप्त हुआ। समाजसेवी अमीर हैदर ने कहा कि मौलाना आजाद सच्चे हिंदुस्तानी थे, जिन्होंने हमेशा देश को सर्वोपरि रखा। प्रेमकांत तिवारी ने कहा कि उन्होंने संकीर्ण सोच और फिरकापरस्ती से ऊपर उठकर मुल्क की एकता और तरक्की को प्राथमिकता दी।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास कायम करने में इनकी अहम भूमिका है। नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि मौलाना आजाद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि महान विचारधारा और शख्सियत थे। वंदना मिश्रा ने महिलाओं की शिक्षा और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर मौलाना आजाद के योगदान को याद किया।

डॉ. सैयद सरदार नवाब ने कहा कि उनकी जन्मभूमि जौनपुर है, जबकि लखनऊ कर्मभूमि है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के विचारों से परिचित कराने का अवसर मिलता है। मौलाना मुश्ताक ने कहा कि मौलाना आजाद के विचारों और उनकी अच्छी बातों को आम लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

एकता और भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि बुजुर्गों की खिदमत और उनके बताए रास्ते को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कलम मजबूत है तो भविष्य भी मजबूत होगा। मौलाना आजाद ने अपने किरदार और विचारों से लोगों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा याद रखी जाएगी। इंसराम अली ने जामा मस्जिद में मौलाना आजाद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि एकता और भाईचारे का उनका संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना ने आयोजन की सराहना करते हुए सिराज मेहंदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद की जयंती पर इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

आयोजक सिराज मेहंदी ने अतिथियों, वक्ताओं और सम्मानित हस्तियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद के बताए रास्ते पर चलना, शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराकर ही उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मो. नासिर, शिव सरन सिंह, प्रदीप कपूर, मसूद हसन, विजय शंकर पंकज, राजेंद्र सिंह, परवेज, जुबैर अहमद, अब्दुल वहीद, शाश्वत तिवारी, वसी अहमद, अब्दुल नसीर नासिर, शायर मुनव्वर जाफरी, तौसीफ हुसैन, आफताब अहमद और बृजेश द्विवेदी समेत सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
Next Article 2027 चुनावी जंग शुरू, बयानबाजी का खुला युद्ध
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Ad image
8529066903970851911
1002165899-3
WhatsApp Image 2026-07-09 at 1.00.43 AM

Recent Posts

  • 2027 चुनावी जंग शुरू, बयानबाजी का खुला युद्ध
  • नई पीढ़ी तक पहुंचाए जाएं मौलाना आजाद के विचार : सिराज मेहंदी
  • मोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
  • गोरखपुर के 47 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • टिकट नहीं मिला तो भी चुनावी मैदान में उतरेंगे देवमणि द्विवेदी, लम्भुआ में भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें

Recent Comments

  1. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  2. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  3. Please accept our launchers over A secondary school on मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक

You Might Also Like

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सुल्तानपुर अव्वल,58 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान

Gorakhpur Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SPORTS Uttar Pradesh

हनुमान की शरण में अखिलेश, पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’, लखनऊ में फिर गरमाई पोस्टर पॉलिटिक्स

Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL POLITICS Uttar Pradesh

अखण्डनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर

Lucknow Uttar Pradesh

महाकुंभ में तप करने पहुँची Apple के मालिक स्टीव जॉब्स की पत्नी को मिला नया नाम

Gorakhpur Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL Uttar Pradesh

ईटीवी न्यूज 24 एक अग्रणी समाचार नेटवर्क है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समय पर और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हम सटीक अपडेट देने और उच्चतम पत्रकारिता मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Helpful Links

  • HOME
  • ABOUT US
  • ADVERTISEMENT
  • BECOME A REPORTER
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT
  • Bihar

Quick Link

Imp. Views

Facebook X-twitter Youtube Telegram Whatsapp
4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/2.gif' alt='2'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/0.gif' alt='0'>564.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/2.gif' alt='2'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/1.gif' alt='1'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/2.gif' alt='2'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/1.gif' alt='1'>6
Total Users : 56116
Views Today : 175
Views Yesterday : 253
Views Last 7 days : 2095
Views Last 30 days : 9310

© Copyright by Etv News 24

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?