आगरा दूसरे और सीतापुर तीसरे पायदान पर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुल्तानपुर मे उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेजबान सुल्तानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। 11 से 13 सितंबर तक मुस्तकीम पीजी कॉलेज, लोलेपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जनपदों से करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मेजबान जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 58 अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता की चैंपियन ट्राफी अपने नाम की। आगरा 55 अंकों के साथ दूसरे तथा सीतापुर 50 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
23 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और खेल भावना का परिचय देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न जनपदों से आए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा निर्णायकों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा किया। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।सुल्तानपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद सलीम सेठ, प्रधानाचार्य मोहम्मद मजीद, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव हरीश पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउल हसमत सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, निर्णायक और पदाधिकारी मौजूद।




