प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाना क्षेत्र के नामापुर खेड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात वारंटी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अवर निरीक्षक अन्नू सिंह सबीर खान रामनाथ राय सशस्त्र बल के साथ गांव में पहुंचकर सात को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गांव के ही दामोदर ठाकुर के क्रमशः तीन पुत्र हरेराम ठाकुर छोटे राम ठाकुर सरवन ठाकुर के अलावा शिवनंदन ठाकुर के पुत्र दामोदर ठाकुर महेश ठाकुर पत्नी इंदिरा देवी व प्रेमचंद ठाकुर शामिल है। इन सबों पर एनबीडब्ल्यू कोर्ट से वारंटी निकला था।



