प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12,13,14, के अनुसूचित जाति टोला में शुक्रवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार ने पहुंचकर कर प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़े जाने को लेकर निरीक्षण किया।बीडीओ ने बताया कि पोषक क्षेत्र के लाभुकों का पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान आवास योजना में नाम जोड़े जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।वही मात्र पात्र व्यक्तियों का नाम ही सुची में जोड़ा जा रहा है कोई ग़लत व्यक्ति का नाम अगर किसी कर्मी के द्वारा जोड़ा जाता है या कोई दिक्कत हो तो सुचना पदाधिकारी को दे।



