तिलौथू रोहतास/Etv News 24/संवाददाता हैदर अली
रोहतास जिले के प्रसिद्ध पर्यटन कशिश वॉटरफॉल के समीप युवाओं ने एक प्रेरणादायक अभियान चलाकर समाज के सामने स्वच्छता की अनूठी मिसाल पेश की। जिले के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने एकजुट होकर लगभग 05 क्विंटल कचरा एकत्र किया और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का सराहनीय कार्य किया। इस कार्य में इनलोगो का 05 घंटा का समय लगा।इस अभियान में प्रिंस सोनी, गौरव कुमार, सोनू कुमार, शिवम कुमार, अनीश कुमार, अमन कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोनू कुमार ने बताया कि प्राकृतिक धरोहरों की सुंदरता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हर पर्यटक अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरे को वापस ले जाए, तो हमारे पर्यटन स्थल हमेशा स्वच्छ और सुंदर बने रहेंगे।युवाओं ने बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कचरे से भरे कई बोरे एकत्र किए। उनका यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी है।”घूमने जाएं, लेकिन गंदगी नहीं फैलाएं।”प्राकृतिक पर्यटन स्थल हमारी साझा धरोहर हैं। आइए संकल्प लें।*प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर न फेंकें।*डस्टबीन का उपयोग करें या अपना कचरा वापस साथ लेकर आएं।*दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।*प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
रोहतास के इन युवाओं का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। यदि हर नागरिक ऐसी जिम्मेदारी निभाए, तो हमारे पहाड़, जंगल, झरने और पर्यटन स्थल हमेशा स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बने रहेंगे।




