तिलौथू रोहतास/ Etv News 24 / संवाददाता हैदर अली
रोहतासगढ़ किला और पहाड़ी गांवों के विकास को लेकर डीएम और एसपी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देशरोहतास जिले की ऐतिहासिक धरोहर रोहतासगढ़ किला और आसपास के पहाड़ी गांवों के विकास के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने रोहतासगढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद रोहतासगढ़ पंचायत भवन के पास नव-निर्मित अतिथि गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, बिजली व्यवस्था, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा स्थानीय लोगों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देशडीएम ने किला परिसर में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कर्मा वृक्ष के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि चयन करने को भी कहा गया। रोहतासगढ़ रोपवे परियोजना की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए इसे उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पहाड़ी गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए सोलर प्लांट की स्थापना और विद्युत विस्तार योजना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।शौचालय का भी होगा निर्माण:-रेहल से चौरासन मंदिर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण की बाधाओं को दूर कर परियोजना को गति देने का निर्णय लिया गया। चौरासन मंदिर की क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग तथा शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रेहल थाना भवन बनकर तैयार है और नेटवर्क तथा सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलते ही उसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।डीएम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि रोहतासगढ़ किले का संरक्षण और पर्यटन विकास साथ-साथ आगे बढ़ाया जाएगा।




