करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय काली मां परिसर में शुक्रवार की देर शाम स्वतंत्रता दिवस की तिथि को लेकर हुए विवाद में मारपीट व जमकर छूरे बाजी हुई । इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दो लोगों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगहर निवासी महेंद्र गोस्वामी का पुत्र मंटू गोस्वामी और बघवा गोस्वामी मंदिर परिसर में बैठे थे । इस बीच उसी गांव के आनंद सागर साह और गुड्डू कुमार साह वहां पहुंच गए । स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक कहानियां की चर्चा हुई । इस बीच आजादी मिलने की तिथि पर चर्चा होने लगी एक पक्ष का कहना यह था कि 15 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता मिली थी । जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने 15 अगस्त 1947 बताया । जिसे लेकर बहस चली तू तू मैं- मैं के बाद गाली गलौज और फिर मारपीट होने लगी । आक्रोश इतना बढ़ गया कि चाकू से एक दूसरे पर हमला बोल दिया । इस घटना में गंभीर रूप से घायल आनन्द सागर साह और मंटू गोस्वामी की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है । जबकि जख्म गुडु कुमार साह और बघवा गोस्वामी का इलाज सीएचसी में चल रहा है । थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि मारपीट के बाद थाना पहुंचे लोगों से आवेदन पत्र मांगी गई है ।



