करगहर रोहतास/मैनुद्दीन आलम/Etv News 24
शनिवार को उपसमाहर्ता ललित भूषण रंजन और डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार की देखरेख में रैयतों के बीच जमाबंदी पर्चा का वितरण किया गया । इस आशय की जानकारी अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि प्रखंड के 20 ग्राम पंचायतों में अभियान की शुरूआत की गई है । जिसमें अधिकारी व राजस्व कर्मी प्रत्येक रैयतों के घर जाकर उन्हें जमाबंदी पर्चा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं । जमाबंदी पर्चा में हुई त्रुटि के सुधार के लिए परिमार्जन प्लस का आवेदन पत्र देने को कहा गया ।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जमाबंदी में खाता , खेसरा , रकबा और रैयतों के नामों में हुई त्रुटि सुधार किए जाएंगे । भूल बस जिन रैयतों का नाम ऑनलाइन जमाबंदी पंजी में शामिल नहीं किया गया हैं । उन्हें खतियान और मालगुजारी रसीद उपलब्ध कराना होगा । जिससे उक्त भूमि का डिजिटलाइजेशन किया जा सके ।अंचलाधिकारी ने बताया कि उपसमाहर्ता सह अंचल के वरीय पदाधिकारी द्वारा करगहर मौजा के रैयतों के बीच उनके घर पहुंच कर जमाबंदी पर्चा वितरण किया गया और आश्वासन दिया गया है कि जमाबंदी में हुई त्रुटि का सुधार तत्काल किया जाएगा ।



