कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
थाना क्षेत्र के सतसा गांव के बधार में सोमवार को बिजली तार की जद में आने से एक युवक की मौत हो गयी.मृतक 55 वर्षीय मोहन पाल सतसा गांव निवासी स्व सीताराम पाल के पुत्र बताया जाता है.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह धान का बिचड़ा पटाने बधार में गया था.इस दौरान खेत में टूटकर गिरे बिजली तार के चपेट में आ गया.थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी में जुटी हुई है.



