सासाराम/बिहार/Etv News 24
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के प्रथम दिन आज जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा आदर्श परीक्षा केंद्र रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया गया।इस अवसर पर परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो। जिला पदाधिकारी द्वारा केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने समयबद्ध प्रवेश, अनुशासन, सीसीटीवी निगरानी, जैमर/मोबाइल निषेध, बैठने की व्यवस्था तथा अभिलेख संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए परीक्षा अवधि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों से समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त ढंग से कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



