रामपुर में वरिष्ठ सपा नेता से मिलकर जाना हालचाल
रिहाई पर जताई खुशी पार्टी संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी हुई चर्चा
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने रामपुर पहुंचकर आजम खां से मुलाकात की।
इस दौरान गुफरान अहमद सैफी ने आजम खां का कुशलक्षेम जाना और उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आजम खां की रिहाई से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता की वापसी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। इस मुलाकात को पार्टी के भीतर आपसी संवाद और संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




