चेनारी/रोहतास/ Etv News 24
नगरपंचायत चेनारी में अतिक्रमण के कारण लगता है जाम। नप प्रशासन के उदासीन रवैया, लापरवाही एवं लोगों द्वारा गलत पार्किंग, और दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए भीषण गर्मी में गंभीर सिरदर्द बन गया है, जो कि व्यवसाय और दैनिक आवागमन को प्रभावित कर रहा है। इसे आप स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नप प्रशासन की कमी कह सकते हैं या फिर कुछ और! अव्यवस्थित पार्किंग व अतिक्रमण भी इस समस्या को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।



