सासाराम रोहतास/ Etv News 24
पटना में आयोजित SHSS’25 स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नूतन पांडेय को प्रतिष्ठित “राष्ट्र गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि विकास वैभव (IPS) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नूतन पांडेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है, और नूतन जी का प्रयास इस दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक है।परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों के बाद समाज सेवा में सक्रिय योगदान देना किसी भी महिला के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, लेकिन नूतन पांडेय ने इन सभी बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य किया है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, समर्पण और सेवा भाव के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।नूतन पांडेय द्वारा संचालित निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण भी है। उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के सोच में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने नूतन जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह सम्मान नूतन पांडेय के निरंतर प्रयास, समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो आने वाले समय में और भी लोगों को प्रेरित करेगा।



