तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखण्ड में पूर्व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार के सम्मान में एक गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (BDO) महोदया की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन प्रियेश श्रीवास्तव, वैकुण्ठ राम, शाकिर ईमाम, वकील अहमद द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को बहुत खूबसूरत एवं आत्मीयता के साथ संचालित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने श्री रजनीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, सरल व्यवहार, शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ साथ यह भी बताया गया कि श्री कुमार के कार्यकाल में रोहतास जिला में “तिलौथू” प्रथम स्थान पर रहा है, अब बीईओ राजनीश कुमार का स्थानांतरण सीतामढ़ी जिला के रून्नी सैदपुर प्रखण्ड में हो चुका है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्थापक मंडली के सदस्य नंदकिशोर सिंह, बिनोद सिंह, अनिल सिंह, शशि रंजन सिंह, सोहेल अहमद, नीतू पाण्डेय, कमलेश सिंह, नवलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में प्रधानाध्यापकों की भी उपस्थिति रही, जिनमें श्री सुनील कुमार, श्री रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्री संतोष कुमार एवं श्री अजय चरण पाल सहित प्रखण्ड के अनेक प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्री रजनीश कुमार को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।




