चार बार सत्ता में रहे, तब कितने युवाओं को रोजगार दिया? योगी बोले- जिसका अतीत अच्छा नहीं, उसका भविष्य भी बेहतर नहीं हो सकता
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए 30 लाख नौकरियां देने के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह बताना चाहिए कि वे युवाओं को 30 लाख नौकरियां कहां और कैसे देंगे। उनकी पार्टी चार बार प्रदेश की सत्ता में रही है, ऐसे में उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन सरकारों के कार्यकाल में कितने युवाओं को रोजगार दिया गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने से युवाओं का भरोसा नहीं जीता जा सकता। जनता को यह जानने का अधिकार है कि जो लोग भविष्य में रोजगार देने की बात कर रहे हैं, उनका पिछला कार्यकाल कैसा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यदि किसी का पास्ट (अतीत) अच्छा नहीं है तो उसका फ्यूचर (भविष्य) भी अच्छा नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच तेज होती राजनीतिक बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। रोजगार और युवाओं का भविष्य प्रदेश की राजनीति में प्रमुख मुद्दा बनता जा रहा है। योगी ने विपक्ष के रोजगार संबंधी दावों पर सवाल उठाकर सपा के पूर्ववर्ती कार्यकाल को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।




