तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
स्थानीय बाजार में जगदेव चौक के समीप एक हाईवा ट्रक के ड्राइवर ने शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी को यूं ही बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे तिलौथू बाजार में भीषण जाम की स्थिति हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ड्राइवर को हिरासत में ले लिया जबकि हाईवा ट्रक को जप्त कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि नशे में धुत्त एक ड्राइवर जो नौहट्टा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी कमलेश यादव बताया जा रहा है वह तिलौथू जगदेव चौक के समीप हाइवा को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया था जिससे पूरे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई व विधि व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति हो गई. जिसकी सूचना मिली। मौके पर उक्त ड्राइवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि उक्त हाईवा को जप्त कर लिया गया है।




