तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
स्थानीय प्रखंड के भदोखरा पंचायत स्थित कैमूर पहाड़ी की कोख में दुर्गम स्थल पर अर्धनिर्मित बने चेक डैम का अब दिन बहुरने वाला है। इसे लेकर स्थानीय विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने बुधवार को कैमूर पहाड़ी के दुर्गम स्थलों का निरीक्षण किया एवं अधूरा पड़े चेक डैम का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय किसानों व ग्रामीणों ने बताया कि इस चेक डैम का निर्माण दो दशक पूर्व कराया गया था जो अधूरा पड़ा हुआ है तथा अब तक किसी जनप्रतिनिधियों ने इसे पूरा करने का सुध नहीं ली। इस जगह का निर्माण हो जाने से लाखों एकड़ जमीन सिंचित हो सकते हैं तथा किसानों को इससे काफी फायदा होगा व किसान इससे लाभान्वित होंगे तथा सशक्त हो पाएंगे। कैमूर पहाड़ी में बेलवई चेक डैम का निरीक्षण कर स्थानीय विधायक श्रीमती कुशवाहा ने क्षेत्रीय किसानों को यह आश्वासन दिया की बहुत जल्द ही लघु सिंचाई विभाग से संबंध स्थापित कर इस अधूरे पड़े चेक डैम का बहुत जल्द ही जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण कराया जाएगा तथा इससे किसानों को होने वाले फायदे को पहुंचाया जाएगा वही इन्होंने लघु सिंचाई जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से भी इसकी जानकारी ली। मौके पर मौजूद लघु सिंचाई विभाग के जेई पवन कुमार ने बताया कि इसके पुनर्निर्माण के लिए सारी कागजी कारवाइयां पुरी की जा रही है ।अगर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का थोड़ा सा भी इसमें भागीदारी हो तो यह चेकडैम बहुत जल्द ही निर्माण रूप में आ जाएगा। इस मौके पर रालोमों के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा, भदोखरा पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू दुबे, विनय कुमार , विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, फूलेंद्र कुमार, जनेंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।




