प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर गेट नंबर 1 के समीप अचानक एक किसान शत्रुघ्न राय के पशु सेड में आग लगने से भीतर बंघे आधा दर्जन बकरियां, चार गाय जिंदा झुलस्कर मर गई। गांव के नगर निगम क्षेत्र वार्ड 8 में मंगलवार की दोपहर में आग लगने से मवेशियों के अलावे पशु चारा सेड मैं रखें पंप सेट कई बिछावन कपड़ा आदि भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। भीषण अगलगी में पशु सेड के अगल-बगल के घर सुखदेव राय भरत राय अर्जुन राय रामचंद्र राय के घर को भी आंशिक छती हुई। वैसे ग्रामीणों ने बताया कि लाखों की छती हुई है। पीड़ित किसान के गाय काफी दुधारू थे। जली बकरियां भी उन्नत नस्ल की थी। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जांच के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। प्रतिवेदन आने के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।



