जेईई मेन 2025 की परीक्षा तिथियों को जारी कर दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित होगी। पेपर 1 बीई-बीटेक और पेपर 2 बीआर्क/बीफार्मा के लिए होगा। पेपर 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, जबकि पेपर 2 केवल 30 जनवरी, 2025 को होगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।



