यह कार्यक्रम 5 दिनों तक चलेगा
रोहतास /बिहार
गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें सभी गायत्री परिवार के महिला पुरुष कलश शोभायात्रा में भाग लिए। यज्ञ स्थल केनरा बैंक के नीचे से चलकर शोभा यात्रा एनीकट के सोन नदी तट पर पहुंचा। जहां सोन नदी के पवित्र जल कलश में भरकर माथे पर रखकर महिलाओं ने यज्ञ प्रांगण में स्थापित किया। उसके बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद दोपहर 2:30 बजे से 6:30 बजे तक प्रवचन साधु संतों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन केसरी, विनय गुप्ता व अन्य रहे ।



