रोहतास/बिहार/Etv News 24
रोहतास के दो प्रमुख महाविद्यालयों में नए प्रिंसिपल ने पद भार संभाल लिया है। प्रिंसिपल डॉ. नवीन कुमार ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. शैलैन्द्र कुमार ओझा से शंकर कॉलेज का पदभार ग्रहण किया। बता दें कि डॉ नवीन कुमार जिले के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित महाविद्यालय एस.पी जैन कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें श्री शंकर कॉलेज के प्रिंसिपल का कार्यभार भी सौंपा है



