पटना /बिहार/डेस्क न्यूज
अगले साल मिलेंगी 9वीं से 12वीं तक की नई किताबें:बदलेंगी चार कक्षाओं की किताबें, 5वीं और 8वीं के बच्चों को कराया जाएगा ब्रिज कोर्स शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 4 कक्षाओं की किताबें बदल जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी विषयों का सिलेबस अपडेट हो रहा है। एनसीईआरटी चौथी, 5वीं, 7वीं व 8वीं की नई किताबें तैयार कर रहा है। अभी चौथी क्लास में पढ़ रहे बच्चे अगले सत्र में 5वीं क्लास में और 7वीं में पढ़ रहे बच्चे 8वीं क्लास में जाएंगे, तो उन्हें नई किताबें मिलेंगी।
साथ ही ये किताबें देने से पहले उन्हें ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। यह ब्रिज कोर्स नए और पुराने सिलेबस के बीच के अंतर को पाटने में मदद करेगा। एनसीईआरटी दोनों क्लास के लिए ब्रिज कोर्स तैयार रहा है, जिसे फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।



