प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगी जिसकी चपेट में मोचन साह व अनीता देवी की पुत्री गायत्री की शादी रात में होने वाली थी बारात गोविंदपुर खजूरी से आती भोजन की सारी सामग्री मंडप तक जलकर राख हो गई। लोग कहते हैं 10 का हाथ एक का साथ सही निकला, रात्रि में ग्रामीणों के सहयोग से पुनः मंडप का निर्माण सामाजिक कार्यकर्ता विक्रांत की ओर से शादी की सारी सामग्री बारात के भोजन आदि का इंतजाम किया गया। मंडप में शादी करने आए लड़का की शादी विधिवत किया गया। मां अनीता देवी अन्य ग्रामीणों के सहयोग से विवाह गीत वरमाला सभी रसमें पूरा अदा की गई। गुरुवार को समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी पीड़ित पिता मोचन साह को ग्रामीणों की उपस्थिति में अपने निजी कोष से मां अनीता देवी की उपस्थिति में₹10000 सहायता स्वरूप प्रदान की। इसको लेकर समस्त ग्राम वासियों ने सांसद की जय हो का नारा लगाया। 50 अग्नि पीड़ितों में से लगभग 25 को अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की उपस्थिति में 20-20 हजार के चेक प्रदान किये। आगे भी भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता दिलाने की दिशा में प्रयास करूंगी। मौके पर सुशील गुप्ता देव शंकर ठाकुर अरुण कुमार ठाकुर सात्विक कुमार पूर्व मुखिया रामबाबू राय आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



