प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के बालापुर झहुरी रामपुर में प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी में की गई कमी की विस्तृत जानकारी गांव गांव में जाकर भाजपाइयों ने जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जानकारी दी। जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश नेता प्रभात कुमार ठाकुर ने की वहीं संचालन किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री सुधीर शर्मा ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने जो लोगों के साथ वादा किया था उसे अधिकतर करके दिखा दिया कश्मीर से 370 धारा को हटाया किसानों के खाते में आय दुगुनी करने को लेकर सीधे उनके खाते में स समय₹2000 रूपये भेजने का काम कर रहे हैं पारिवारिक राशन कार्ड के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त अनाज का वितरण पूरे देश में चल रहा है जिसका सीधे लाभ गरीबों को मिल रहा है। जीएसटी में कमी का उपभोक्ताओं के लिए राहत दी है। अब लोगों को समान दूध पनीर अन्य खाने पीने की वस्तु कीमत मैं इजाफा हुआ है। आगे राजन सिंह ने कहा कि चौक चौराहों के बड़े-बड़े विक्रेताओं के द्वारा उपभोक्ताओं को लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए बीजेपी ने जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जीएसटी के संबंध में जागरूक कर रही है जहां सामान लेने जाएं उसकी कीमत में कमी नहीं मिले तो हम सबों के पास शिकायत करें। इसको लेकर हम लोग जिला पदाधिकारी से मिलकर न्याय संगत कार्रवाई करने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ओमप्रकाश कुशवाहा अंकित त्रिवेदी अखिलेश ठाकुर रामानंद ठाकुर संगम कुमार रंजय कुमार सहीत दर्जनों लोग मौजूद जगह-जगह थे।



