प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर मालीनगर से लेकर कल्याणपुर चौक, जटमलपुर चौक महादेव स्थान तीरा बरहेता सब्जी मंडी चौक, ध्रुवगामा, गोपालपुर बिरसिंहपुर चकमेहसी,लदौरा चौक, मुक्तापुर हाई स्कूल समीप लक्ष्मीनिया चौक आदि पर अलाव की मांग पोषक क्षेत्र के लोगों ने जताई है। लोगों का कहना है कि शीतलहर की कहर चल रही है लोग ठीठुर रहे हैं।आग ही एक जान बचाने का सहारा है।इस और स्थानीय प्रशासन का ध्यान कई लोगों ने आकृष्ट कराया।अंचलपदाधिकारी का कहना है कि जगह-जगह अलाव जलाई जाती है जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। लेकिन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एम एस रहमान भाजपा के अजय कुमार सहनी जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह अंकित त्रिवेदी आदि का कहना है कि कहीं भी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है।सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में अंचल के कर्मी आकर चार-पांच किलो अलाव चार दिनों से गिरा कर चले जाते। शीतलहर की कर में तीन चार किलो वाला उसे क्या होगा। गरीबों के पास कपड़ा का भी अभाव है।स्थानीय प्रशासन को चौक चौराहा पर अभिलंब अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।नेताओं ने जिला प्रशासन का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।



