प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू श्री सुंदर सिंह उच्चतर विद्यालय मुक्तापुर में शुक्रवार को वीर बाल दिवस धूमधाम से मनाई गई। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के वरीये शिक्षक मोहम्मद सुल्तान ने करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर व फतेह सिंह के बलिदान साहस की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर शिक्षिका रूबी कुमारी बबिता कुमारी ने छात्र-छात्राओं से पोस्टर, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं के पेंटिंग को देख सभी शिक्षक उत्साहित हो गए। मौके पर प्रवीण कुमार चुनचुन कुमार रामेश्वर चौधरी चंदन कुमार बैद्यनाथ कुमार आदि सक्रिय भूमिका में थे। मोहम्मद सुल्तान ने अच्छी पेंटिंग निबंध लिखने वाले छात्रों छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र एवं छात्र उत्साहित हो गए।



