सासाराम(रोहतास) Etv News 24
जिले के अगरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरेर गाँव में जहरीला पदार्थ खाने से हुई दो लोगों की मौत,जबकि एक नाबालिक गंभीर रूप से पीड़ित। सदर अस्पताल में जारी है इलाज। पुलिस मामले की जाँच में जुटी। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मृतक का नाम बेचन चौधरी तथा विशाल कुमार है, जबकि गंभीर रूप से पीड़ित बच्चे का नाम विकास कुमार है। विशाल कुमार,उम्र 19 वर्ष तथा विकास कुमार, उम्र 14 वर्ष दोनों बेचन चौधरी के पुत्र हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बेचन चौधरी, पिता-स्व0 वंशी चौधरी,बक्सर जिले के धनसोई थानाक्षेत्र के रामपुर गाँव के निवासी थे,जो अगरेर में राजू भगत के मकान में किराये पर रहते थे। एसपी रौशन कुमार ने बताया है कि इस घटना के पीछे मृतक के परिवार की बहू की संलिप्तता बतायी जा रही है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल को भी साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया है, ताकि मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता चल सके। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा है कि घटना में पर्दे के पीछे जो भी है, उसे बख्शा नहीं जायेगा।



