डेहरी/रोहतास/ Etv News 24
पुलिस अधीक्षक रोहतास मिस्टर राज ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 60 परिवादियों की शिकायतें सुनीं।जनता दरबार में परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए तथा प्राप्त परिवादों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।




