भव्य झांकियां बनेंगी आकर्षण
ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने फीता काटकर किया मंचन कार्यक्रम का उद्घाटन
भगवान की झांकी की उतारी आरती
मेला समिति को दिया आर्थिक सहयोग, आकर्षक झांकियों को मिलेगा पुरस्कार
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ ब्यूरो एजेंसी
सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर में सोमवार शाम ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ। कस्बे के चौक स्थित रामलीला मंच पर ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर कमैचा सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल और किन्नर प्रेम बुआ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने भगवान की झांकी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने मेला समिति को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। भरत मिलाप मेले को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों के अनुसार, रात में निकलने वाली शोभायात्रा में आकर्षक और भव्य झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों को मेला समिति की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कोइरीपुर का भरत मिलाप मेला अपनी ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के जुटने की उम्मीद है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान देवी प्रसाद वर्मा, मेला समिति अध्यक्ष लालमनि अग्रहरि, जगन्नाथ अग्रहरि, सोनू बरनवाल, जितेंद्र जायसवाल, सौरभ साहू, कुलदीप अग्रहरि, गोलू, राजेश पांडेय, पप्पू, अमित जायसवाल, राकेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




