वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे मंडलायुक्त, डीएम और पुलिस अधिकारी
संबंधित अधिकारियों को 15 मिनट पहले बैठक में शामिल होने के निर्देश
उत्तर प्रदेश/ etv News 24/ संवाददाता वागीश
रात नौ बजे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक एवं उप महानिरीक्षक (परिक्षेत्र), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में 12 नवंबर को जारी निर्देश के अनुसार बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
पत्र में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को अपने स्तर से संबंधित अन्य अधिकारियों की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने को कहा गया है। साथ ही बैठक शुरू होने से 15 मिनट पहले अपना स्थान ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




