राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक, अधिकारियों से लेंगे जानकारी
हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे डिप्टी सीएम, छिछला मठ भी जाएंगे
अयोध्या उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 1:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। यहां वह चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ले सकते हैं।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे दीनदयाल नगर स्थित छिछला मठ पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम तीन बजे हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।




