प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर में कल दिनांक 19.09.2025 शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का बिहार अधिकार यात्रा के तहत निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय जनता दल के प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय के आवास पर कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष सह उप प्रमुख दीपक कुमार के अध्यक्षता में प्रखण्ड राजद की बैठक आयोजित हुई। जिसकी संचालन प्रखण्ड महासचिव बेचन कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर विधानसभा प्रभारी सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ० सूरज कुमार दास शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती पर बिहार के भावी मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का बिहार अधिकार यात्रा के तहत जितवारपुर में कार्यक्रम निर्धारित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थिति कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में चलने का गुजारिश किया। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय, उपेन्द्र राय, सुशील कुमार यादव,बिनोद दास, जफरूल इस्लाम, कृष्णदेव प्रसाद सिंह,प्रमोद सिंह, नवीन कुमार राम,विजय राम , सतीश कुमार, सत्यनारायण राय, बिरजू कुमार राय, दिल्ली यादव , धर्मेंद्र कुमार राय, बिपिन कुमार राय, विक्की कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, बिरला कुमार दास,विकास कुमार यादव, अमरजीत कुमार सहहनी,रंजन राय, महेश राय, उमाशंकर कुमार, उमाशंकर राय, अरविंद कुमार राय, राजेश कुमार राम, कमलेश सिंह,राज कुमार साफी, लालदेव बैठा, जीतेन्द्र साह,मो० राहिल, अमरजीत कुमार मेहता,सुनिल पासवान संजय राय, आदित्य कुमार झा, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।



