करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत बकसड़ा गांव में गुरुवार की देर रात पुलिस ने छापामारी का 154 लीटर अंग्रेजी शराब , पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार नेदेते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बकसड़ा निवासी रोगी सिंह के घर छापामारी की गई । जहां छुपा कर रखे गए 75 पीस किंगफिशर , 112 पीस रॉयल स्टेज व्हिस्की , 114 पीस 8 पीएम व्हिस्की , 59 पीस ब्लू लाइम देसी शराब, 11 पीस ओल्ड मंकी , 5 पीस ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की सहित 154 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । धंधेबाज के तकिया के नीचे छुपा कर रखा गया देसी कट्टा और 15 एम एम का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया । जिसे जब्त कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।



