प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा के एक युवक की मालदह स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।मृतक युवक की पहचान सोमनाहा के देवनारायण राय के करीब 45 वर्षीय पुत्र विजय राय के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवक तमिलनाडु में मजदूरी करता था। जहां से ट्रेन से वापस घर लौट रहा था।इसी क्रम में किसी काम से मालदह स्टेशन के पास रेलवे गुमटी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने जाने से कटकर उसकी मौत हो गई।सूचना पर मृत परिजन मलदाह पहुंचे। जहां से शव लेकर सोमवार को घर पहुंचे।शव गांव पहुंचते ही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।बाद में बूढ़ी गंडक नदी किनारे युवक का दाह संस्कार किया गया ।जानकारी के अनुसार मृतक युवक गरीबी रेखा से नीचे परिवार का था। मजदूरी के अलग उसके आय का कोई रास्ता नहीं।



